Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
राजनीति

Bengal BJP CM: बंगाल में BJP किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? रेस में शुभेंदु अधिकारी समेत आगे चल रहे ये नाम

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में बीजेपी ने सरकार बना ली है. ऐसे में अब चर्चा मुख्यमंत्री को लेकर तेज हो गई है. जानें कौन-कौन है मुख्यमंत्री की रेस में आगे..

 

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में आए 2026 के विधानसभा चुनाव नतीजों ने बीजेपी की सरकार बनाने के ख्वाब को पूरा कर दिया है. लेकिन अब जो सबसे बड़ा सवाल निकलकर सामने आ रहा है, वो यह कि आखिर बीजेपी किसे अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. बंगाल में पहली बार सत्ता में आई बीजेपी किसे अपना पहला मुख्यमंत्री चुनती है. एक तरफ तो रेस में भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अन्य कई नेता हैं, जो इस रेस में आगे चल रहे हैं.

बीजेपी राज्यों चुनावों में कभी भी सीएम फेस की घोषणा नहीं करती है. ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह की छवि के सहारे राज्य में चुनाव लड़ा गया. खुद प्रधानमंत्री ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां की. पिछले एक महीने पीएम मोदी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तरह चुनावी प्रचार किया.

हालांकि, पार्टी की तरफ से रैलियों में साफ कर दिया गया है, कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री बंगाली ही बनेगा. खुद गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा कर चुके हैं.

इन नामों पर हो सकती है मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा

शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री बनने की लिस्ट में सबसे आगे है. इसकी वजह शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी समझ और नेटवर्क. उन्होंने पिछले दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दी, साथ ही उन्हें हराया भी है. हालांकि, नारदा स्टिंग में उनका नाम का आना, उनकी राह में एक बड़ी मुसीबत बन सकता है. इस बार भी भवानीपुर विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बड़े मार्जिन से हराया है.

दिलीप घोष 
बीजेपी में जो दूसरे नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष. उनकी पकड़ पार्टी में मजबूत बनी हुई है. ऐसे में पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है.

समीक भट्टाचार्य
बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य का नाम भी सीएम की रेस में शामिल है. उन्हें पार्टी यह जिम्मेदारी सौंप सकती है. उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने यह विधानसभा चुनाव जीता है.

अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली
पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल और पूर्व राज्यसभा सांसद के अलावा सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूप गांगुली को भी सीएम का पद पार्टी सौंप सकती है. अग्निमित्रा पॉल एक बेबाक नेता के तौर पर जानी जाती है, तो वहीं, रूपा गांगुली ने प्रदेश में महिला मोर्टा पार्टी अध्यक्ष के रूप में जमीनी स्तर पर काम किया हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!