Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नूतन कुमार ने बढ़ाया हौसला

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोरर और पीपरछेड़ी के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नूतन कुमार ने बढ़ाया हौसला

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोरर और पीपरछेड़ी के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

सोरर/पीपरछेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। मार्शल आर्ट छत्तीसगढ़ के कोच एवं रेफरी श्री नूतन कुमार ने बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत को प्रोत्साहन दिया।
सोरर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं में कु. प्राची ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. कुमकुम ने 87.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में कु. गीतांजली ने 84.3 प्रतिशत और कु. डिम्पी ने 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं पीपरछेड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की कु. उर्वशी ने 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा कु. खुशबू ने 84 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं में कु. सुप्रिया ने 85 प्रतिशत और कु. पोशिका ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
श्री नूतन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के साथ खेल व रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान की खुशी और उपलब्धि का आत्मविश्वास नजर आया। उपस्थित लोगों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!