NEWSलोकल न्यूज़
कलाई पर राखी… और समाज की हिफाजत का वचन!
बालोद पुलिस में दिखा रक्षाबंधन का अनोखा रंग—बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प; ‘जागरूकता की राखी’ से साइबर ठगी के खिलाफ दिया संदेश

कलाई पर राखी… और समाज की हिफाजत का वचन!
बालोद पुलिस में दिखा रक्षाबंधन का अनोखा रंग—बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प; ‘जागरूकता की राखी’ से साइबर ठगी के खिलाफ दिया संदेश
- बालोद। रक्षाबंधन पर बालोद पुलिस में इस बार सिर्फ राखी नहीं बंधी, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का रिश्ता और मजबूत हुआ। महिला कमांडो, ब्रह्माकुमारीज एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
❤️ राखी बहनों ने बांधी, जिम्मेदारी भाइयों ने उठाई
कार्यक्रम में नारी शक्ति को समाज की मजबूती बताते हुए महिला सम्मान और सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया। युवाओं से बहनों की सुरक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक और सुरक्षित समाज बनाने की अपील की गई।
📱 इस बार राखी सिर्फ कलाई पर नहीं… मोबाइल तक पहुंची
साइबर जागृति अभियान के तहत रक्षाबंधन को नया संदेश देते हुए ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ मनाया गया। ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर लोगों ने खुद साइबर अपराधों से सतर्क रहने और अपने परिवार व अपनों को भी डिजिटल ठगी से बचाने का संदेश दिया।
⚠️ एक क्लिक से बचना भी सुरक्षा है
पुलिस ने लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम, अध्यक्ष सहयोगी जन कल्याण समिति, सहित एसडीओपी विनय कुमार, डीएसपी माया शर्मा, डीएसपी श्रुति चक्रवर्ती, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, थाना बालोद कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिन्हा एवं साइबर सेल प्रभारी धरम भूआर्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
🛡️ एक राखी—कई संकल्प
बहनों की सुरक्षा का संकल्प • नारी सम्मान का संदेश • नशामुक्त समाज की अपील • साइबर ठगी से बचाव की जागरूकता
“राखी का धागा कलाई पर बंधा, लेकिन संदेश पूरे समाज तक पहुंचा।”




