Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

भठेली भखारा में आज गूंजेगी रामकथा की स्वर-लहरियां, प्रदेशभर से जुटेंगे मानस प्रेमी

छत्तीसगढ़ मानस संगठन का प्रांतीय तुलसी जयंती समारोह आज; संत शिखर गोस्वामी जी महाराज के अवतरण दिवस पर दिनभर भजन, कीर्तन, प्रवचन और सम्मान समारोह

भठेली भखारा में आज गूंजेगी रामकथा की स्वर-लहरियां, प्रदेशभर से जुटेंगे मानस प्रेमी

छत्तीसगढ़ मानस संगठन का प्रांतीय तुलसी जयंती समारोह आज; संत शिखर गोस्वामी जी महाराज के अवतरण दिवस पर दिनभर भजन, कीर्तन, प्रवचन और सम्मान समारोह

भखारा। छत्तीसगढ़ मानस संगठन द्वारा परमपूज्य संत शिखर गोस्वामी जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर 30 अगस्त 2026, रविवार को नगर पंचायत भठेली भखारा के दुर्गा मंच में प्रांतीय स्तर का तुलसी जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। संगठन द्वारा यह आयोजन लगातार चौथे वर्ष भठेली भखारा में किया जा रहा है।
🔸 श्रद्धांजलि से होगा शुभारंभ
इस वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत धमतरी जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं मानस रत्न साकेतधामवासी श्रद्धेय श्री शारदादास मानिकपुरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रामकथा, भजन, कीर्तन, प्रवचन एवं मानस मंडलियों की प्रस्तुतियां होंगी।
🔸 विशेष अतिथियों की रहेगी मौजूदगी
शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन की मुख्य अतिथि नगर पंचायत भठेली भखारा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन होंगी। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चम्पेश्वर सिंह राजपूत करेंगे। ज्ञान ज्योति महिला मानस मंडली, बाल लीला मानस मंडली, श्री राधाकृष्ण महिला मानस मंडली थूहा, रुद्रेश्वर महादेव मानस परिवार परसुली गुरूर तथा वेद मानस परिवार देवरी भखारा द्वारा क्रमशः प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
🔸 मानस प्रचार के लिए ‘मानस रत्न सम्मान 2026’
कार्यक्रम में मानस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बालोद जिले के श्री सोनऊ राम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सतमरा, विकासखंड गुंडरदेही तथा धमतरी जिले के पंडित श्री चेतन दुलार देवांगन, मानस प्रवक्ता एवं भगवताचार्य, को ‘मानस रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
🔸 राज्य के 33 जिलों से पहुंचेंगे प्रतिनिधि
आयोजन में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से प्रतिनिधिमंडल तथा संगठन से जुड़ी 5156 मानस मंडलियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान आजीवन सदस्यों, अतिथियों एवं संगठन में विशेष सहयोग देने वालों का सम्मान, नव पंजीकृत एवं नवीनीकृत मंडलियों को रसीद व प्रमाण पत्र वितरण सहित संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
🔸 संगठनात्मक फैसलों पर भी होगा मंथन
राज्यस्तरीय कार्यशाला की रूपरेखा, विभिन्न जिलों व तहसीलों के रिक्त पदों पर मनोनयन, राज्य-संभाग-जिला-तहसील स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा ‘श्रीराम-सेतु’ पत्रिका के संपादन सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
🔸 रात्रि में बालक रामधुनी की विशेष प्रस्तुति
रात्रिकालीन बेला में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जय छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी मंडली, देवरी भखारा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दिनभर श्रीराम कथा, भजन, कीर्तन और प्रवचन का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी एवं जलपान की व्यवस्था दानवीर श्रद्धालुओं के सहयोग से की गई है।
आयोजन का मुख्य आयोजक छत्तीसगढ़ मानस संगठन, तहसील भखारा है। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष श्री नितेश मानिकपुरी करेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ मानस संगठन तहसील इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश साहू ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!