Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

1 सितंबर के आंदोलन की गूंज से गरमाया दल्लीराजहरा, जन मुक्ति मोर्चा ने कसी कमर

वार्ड-वार बैठकों का दौर तेज, महिला मुक्ति मोर्चा का विस्तार; आंदोलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

1 सितंबर के आंदोलन की गूंज से गरमाया दल्लीराजहरा, जन मुक्ति मोर्चा ने कसी कमर

वार्ड-वार बैठकों का दौर तेज, महिला मुक्ति मोर्चा का विस्तार; आंदोलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

दल्लीराजहरा। आगामी 1 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। आंदोलन को लेकर लगातार वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।
15 अगस्त को वार्ड क्रमांक 15 में महिला साथियों की बैठक आयोजित कर जन मुक्ति मोर्चा से संबद्ध महिला मुक्ति मोर्चा का विस्तार किया गया। इस दौरान नए सदस्यों को संगठन के विचार, उद्देश्य और गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इसके बाद 25 अगस्त को कृषि कार्यालय में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी मुखिया साथियों को 1 सितंबर के आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए अलग-अलग प्रभारियों को आंदोलन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसी दिन रात 8 बजे वार्ड क्रमांक 13 में वार्ड इकाई की बैठक आयोजित कर आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं 26 अगस्त की शाम वार्ड क्रमांक 17 में बैठक आयोजित कर साथियों को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा इसे सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया गया।
वार्डों में बढ़ रही संगठन की सक्रियता
लगातार हो रही बैठकों से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। संगठन द्वारा 1 सितंबर के आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर जमीनी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!