Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

जनसंपर्क विभाग को मिला नया चेहरा, अशोक चंद्रवंशी ने संभाली कमान

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित करने को बताया प्राथमिकता

जनसंपर्क विभाग को मिला नया चेहरा, अशोक चंद्रवंशी ने संभाली कमान

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित करने को बताया प्राथमिकता

बालोद, 02 सितंबर 2026।
बालोद जिला जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को नए सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अशोक कुमार चंद्रवंशी ने कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही विभागीय कार्यों को नई गति देने और शासन-प्रशासन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में उम्मीदें बढ़ी हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री चंद्रवंशी ने कार्यालयीन कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वे जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में पदस्थ थे, जहां से उनका स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाना तथा मीडिया के माध्यम से शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनके कार्यभार ग्रहण के अवसर पर सहायक ग्रेड-03 श्री मनीष कुमार यादव, सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री कृष्णशरण साहू, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक एवं श्री सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें
अशोक कुमार चंद्रवंशी के पदभार संभालने के साथ ही जिला जनसंपर्क कार्यालय में शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी गतिविधियों की प्रभावी सूचना प्रसार व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!