Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

गहरवार के कार्यकाल में बदली राजहरा की तस्वीर, विकास को मिली नई रफ्तार

पैलेट प्लांट, कलवर खदान, एसबीयू-02 और वाशिंग प्लांट से बढ़े रोजगार के रास्ते; खदान मजदूर संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, तबादले पर दी भावभीनी विदाई

गहरवार के कार्यकाल में बदली राजहरा की तस्वीर, विकास को मिली नई रफ्तार

पैलेट प्लांट, कलवर खदान, एसबीयू-02 और वाशिंग प्लांट से बढ़े रोजगार के रास्ते; खदान मजदूर संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, तबादले पर दी भावभीनी विदाई

दल्लीराजहरा। राजहरा आईओसी में मुख्य महाप्रबंधक खदान के पद पर कार्यरत आर.बी. गहरवार का भिलाई स्थानांतरण होने पर खदान मजदूर संघ भिलाई, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने उनके कार्यकाल को विकास और उपलब्धियों से जोड़ते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। 8 अगस्त 2026 को संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और राजहरा नगर एवं आईओसी के लिए किए गए कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया।
संघ अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि आर.बी. गहरवार ने राजहरा आईओसी में अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी की जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में राजहरा नगर को पैलेट प्लांट जैसी महत्वपूर्ण परियोजना मिली, जो आज सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस परियोजना से स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
कलवर खदान शुरू, एसबीयू-02 ने पकड़ी रफ्तार
गहरवार के कार्यकाल में कलवर खदान का संचालन शुरू हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े। वहीं दल्ली यंत्रीकृत खदान में एसबीयू-02 की शुरुआत भी हुई, जो अब पूर्णता की ओर अग्रसर है।
संघ ने बताया कि खदान के नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया गया। संघ के अनुसार, गहरवार ने कार्य के दौरान सामने आई चुनौतियों का सामना करते हुए कंपनी हित में लगातार प्रयास किया।
टाउनशिप की सड़कें बनीं, वर्षों पुरानी मांग को मिला समाधान
राजहरा टाउनशिप की सड़कें लंबे समय से नगरवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थीं। संघ के अनुसार, गहरवार के कार्यकाल में टाउनशिप की करीब आधी सड़कों का निर्माण पूरा हुआ, जिससे वर्षों पुरानी मांग को आंशिक रूप से समाधान मिला है।
शेष सड़कों के निर्माण के लिए भिलाई स्तर से बजट की मांग की गई है। संघ को उम्मीद है कि बजट स्वीकृति के बाद बाकी सड़कों का निर्माण भी जल्द पूरा होगा।
हालांकि, निर्मित सड़कों में कुछ स्थानों पर निर्धारित मापदंडों के पालन नहीं होने की शिकायत भी संघ ने मुख्य महाप्रबंधक से की थी। संघ के अनुसार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गहरवार ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वाशिंग प्लांट की स्वीकृति से खदान का भविष्य मजबूत होने की उम्मीद
आर.बी. गहरवार के कार्यकाल की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दल्ली यंत्रीकृत खदान में वाशिंग प्लांट की स्वीकृति को देखा जा रहा है। संघ का कहना है कि वाशिंग प्लांट के शुरू होने से खदान की आयु बढ़ने के साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो सकती है।
मुश्ताक अहमद ने कहा कि गहरवार का राजहरा से पुराना जुड़ाव रहा है। वे पूर्व में भी राजहरा खदान में कार्य कर चुके हैं, जिसके कारण नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के साथ उनका बेहतर संबंध और समन्वय रहा। इसका सकारात्मक असर खदान के संचालन और उत्पादन पर भी पड़ा।
अधूरे कार्यों को पूरा करना नए महाप्रबंधक के सामने बड़ी जिम्मेदारी
संघ अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि आर.बी. गहरवार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, लेकिन कुछ कार्य अभी अधूरे हैं। उनके स्थानांतरण के बाद पदभार संभालने वाले नए मुख्य महाप्रबंधक से संघ और नगरवासियों को उम्मीद रहेगी कि वे इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कंपनी, नगर, नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने आर.बी. गहरवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विकास, उत्पादन और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान एवं सौजन्य भेंट के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुश्ताक अहमद, महेंद्र साहू, शेखर निर्मलकर, उमेश यदु, रजनीश जरयाल, शिवकुमार नायक सहित विशेष रूप से इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!