NEWSलोकल न्यूज़

बालोद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, संध्या परगनिया और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की; आगामी कार्यक्रमों के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां

 बालोद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, संध्या परगनिया और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की; आगामी कार्यक्रमों के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने अभियान के उद्देश्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता और संगठनात्मक एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वहीं, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संध्या परगनिया ने आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध एवं अनुशासित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डौंडी विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ बीज भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की उपस्थिति में अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा, राष्ट्रीय चिंतन संवाद, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिता, इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच और विशेषांक पत्रिका सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजकों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जनसंवाद को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई।

इस अवसर पर बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता लेखराम साहू एवं नरेश यदु, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव और सौरभ लुनिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया। जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!