ग्राम पंचायत तरौद ने करारोपण अधिकारी एम.आर. गोरे को दी भावभीनी विदाई
25 वर्षों की सेवाओं को किया याद, ग्राम विकास और जनसेवा में योगदान की सराहना

ग्राम पंचायत तरौद ने करारोपण अधिकारी एम.आर. गोरे को दी भावभीनी विदाई
25 वर्षों की सेवाओं को किया याद, ग्राम विकास और जनसेवा में योगदान की सराहना
तरौद, 28 अक्टूबर 2026। ग्राम पंचायत तरौद के पंचायत भवन में जनपद पंचायत बालोद के करारोपण अधिकारी श्री एम.आर. गोरे के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तरौद के सरपंच श्री धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, पंचगण, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
श्री एम.आर. गोरे ने लगभग 25 वर्षों तक सचिव एवं करारोपण अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने ग्राम विकास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों को शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से सरपंचों, सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास के कार्यों में सहयोग प्रदान किया।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा, सहयोगात्मक व्यवहार एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। ग्राम पंचायत तरौद की ओर से उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ग्राम विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और पंचायत उनके अमूल्य योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगी।
कार्यक्रम में श्रीमती शारदा गोरे, श्रीमती महेश्वरी ठाकुर (जनपद सदस्य एवं सभापति, जनपद पंचायत बालोद), सरपंच श्री धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, सचिव श्रीमती सीमा सेन, उपसरपंच श्री जगत पटेल, प्रधान पाठक श्री विजय कुमार ठाकुर, देवांगन सर, पंचगण श्रीमती मान बाई ठाकुर, श्री सुरेन्द्र कुमार यादव, श्री टोमन मारकंडे, श्रीमती कुमारी बाई गायकवाड़, श्रीमती देवली बाई राणा, श्रीमती जानकी बाई यादव, श्रीमती टिकेश्वरी पटेल, श्रीमती चंद्रिका बाई निषाद, श्रीमती श्याम बाई ठाकुर, श्री पोषण साहू, श्री सोहन लाल ठाकुर, श्रीमती राधिका निर्मलकर, श्री गितेन्द्र देवांगन, रोजगार सहायक श्री दिलीप साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री मनोज कुमार देवांगन, नल-जल ऑपरेटर श्री मनीराम विश्वकर्मा, पंचायत चपरासी श्री समारू यादव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन श्री एम.आर. गोरे के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ हुआ। ग्राम पंचायत तरौद की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
विनीत: ग्राम पंचायत तरौद




