NEWSलोकल न्यूज़

दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना

दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना

दल्ली राजहरा। वार्ड क्रमांक 13 स्थित लोडिंग क्वार्टर में भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू का 59वां जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने केक काटकर नगर पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कपिल मेश्राम, तुषार यादव, मनीष यादव, बंटी साहू, लव साहू, साहिल टंडन, इमरान राजा, अंकित मेश्राम, मोन्टी साहू, लीला साहू, बबलू चंद्रवंशी सहित वार्ड के अन्य कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!