गहरे सोख्ता गड्ढे में फंसी गौ माता, अजय यादव ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
गौ सेवा और गौ रक्षा अभियान में 2008-09 से जुटे हैं अजय यादव, कई सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

गहरे सोख्ता गड्ढे में फंसी गौ माता, अजय यादव ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
गौ सेवा और गौ रक्षा अभियान में 2008-09 से जुटे हैं अजय यादव, कई सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित
बालोद। गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान परिसर में बने गहरे सोख्ता गड्ढे में एक गौ माता गिरकर फंस गई। इसकी सूचना मिलते ही गौ रक्षा अभियान समूह बालोद छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजय यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन और आसपास के लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला।
गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अजय यादव को लोग ‘गौ पुत्र’ के नाम से भी पहचानते हैं। वे वर्ष 2008-09 से लगातार गौ सेवा और गौ रक्षा के कार्य में जुटे हुए हैं। इस दौरान वे अनेक गौ माताओं की जान बचाने में मदद कर चुके हैं। उन्हें गौ माता के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी प्राप्त है।
अजय यादव को दिल्ली में राष्ट्र गौरव सम्मान, बालोद में अंचल का गौरव सम्मान तथा रायपुर में गौ रत्न एवं गौ सेवक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। गौ माता को सुरक्षित बचाने की इस पहल से उनकी गौ सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई।




