हल्बा-हल्बी समाज महासभा बालोद में बड़ा फेरबदल: पुरानी कार्यकारिणी भंग, चिदाकाश आर्य को मिली केंद्रीय अध्यक्ष की कमान
आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज की एकता, परंपरा और संविधान के अनुरूप संचालन का लिया संकल्प

हल्बा-हल्बी समाज महासभा बालोद में बड़ा फेरबदल: पुरानी कार्यकारिणी भंग, चिदाकाश आर्य को मिली केंद्रीय अध्यक्ष की कमान
आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज की एकता, परंपरा और संविधान के अनुरूप संचालन का लिया संकल्प
बालोद। अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज महासभा बालोद की बहुप्रतीक्षित आम सभा चुरगिया मांगलिक भवन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासभा, केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ, ग्राम स्तर से लेकर महासभा स्तर तक के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा समाज के प्रबुद्धजन एवं आमंत्रित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री टीकम ठाकुर एवं केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र रावटे ने किया।
आम सभा में लिए गए अहम फैसले
बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक व्यवस्था और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन के नाम एवं संचालन को लेकर सामने आए विवादों पर अपनी बात रखी। बैठक में बताया गया कि वर्ष 1940 से संचालित एवं पंजीकृत “हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज महासभा बालोद” के नाम में वर्ष 2022 के बाद परिवर्तन किए जाने को लेकर समाज के सदस्यों में असहमति रही है।
सभा में पूर्व पदाधिकारियों पर लगाए गए विभिन्न आरोपों एवं संगठनात्मक विवादों पर चर्चा के बाद आम सभा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। बैंक खातों से राशि के कथित हस्तांतरण सहित आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों की नियमानुसार कानूनी जांच कराने का निर्णय भी लिया गया।
राजनीतिक दबाव और कथित दमनात्मक कार्रवाई का विरोध
सभा में सदस्यों के बहिष्कार, एफआईआर एवं जेल भेजे जाने के कथित प्रयासों तथा राजनीतिक दबाव बनाए जाने के आरोपों पर भी गंभीर चिंता जताई गई। समाज के सदस्यों ने संगठन को सामाजिक हित, पारदर्शिता और संविधान के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया।
चिदाकाश आर्य बनीं केंद्रीय अध्यक्ष
आम सभा में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज महासभा बालोद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रीमती चिदाकाश आर्य को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमुख पदाधिकारी—
उपाध्यक्ष: श्री मदन बढ़ई एवं श्रीमती अनुसूय्या खरे
केंद्रीय महामंत्री: श्री टीकम कुमार ठाकुर
कोषाध्यक्ष: श्री मुकेश पौशार्य
सचिव: श्री मुरली भुआर्य
सह सचिव: श्री राजाराम तारम
न्याय समिति अध्यक्ष: श्री तुकाराम सहारे
मुख्य लेखा परीक्षक: श्री गलेश्वर पटेल गढ़िया
कार्यालय प्रभारी: श्री संतराम मानकर
मीडिया एवं प्रचार मंत्री: श्री कुशल ठाकुर
समाज सेवक: श्री कुमार घोड़ापटिया
न्याय समिति में श्री कैलाश हदगिया, श्री एच.आर. गढ़िया, श्री मुकेश ठाकुर एवं श्री हीरामन पटेल को सदस्य बनाया गया।
युवा और महिला शक्ति को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
युवा प्रकोष्ठ की कमान श्री स्वरूप नायक को तथा महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर को सौंपी गई। युवा उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश तारम, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ओमेश्वरी राऊते, युवा सचिव श्री ऋषिकेश ठाकुर, युवा कोषाध्यक्ष श्री कामता प्रसाद भंडारी, युवा सह सचिव श्री मोहित भुवार्य एवं युवा मीडिया प्रभारी श्री धनेश्वर तारम को भी जिम्मेदारियां दी गईं।
‘समाज गंगा’ को साक्षी मानकर ली शपथ
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ‘समाज गंगा’ को साक्षी मानकर समाज की रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति एवं संविधान के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
नई कार्यकारिणी ने समाज की एकता को मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने तथा सामाजिक हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।
आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन को समाज में नई दिशा, नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया गया।




