Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग को मिली बड़ी स्वीकृति की सौगात

सिकोसा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रशासकीय स्वीकृति की दिशा में बढ़ाया कदम

तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग को मिली बड़ी स्वीकृति की सौगात
सिकोसा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रशासकीय स्वीकृति की दिशा में बढ़ाया कदम
बालोद, 04 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद अंतर्गत सिकोसा मंडल के ग्राम सांकरी एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्राम सांकरी एवं कमरौद के बीच तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सिकोसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम सांकरी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के समक्ष पुल निर्माण की मांग रखी।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायत सांकरी एवं कमरौद के बीच तांदुला नदी बहती है। बारिश के दिनों में नदी में जलभराव होने के कारण आवागमन बंद हो जाता है। इससे क्षेत्र के किसानों के कृषि कार्य प्रभावित होते हैं और उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। नदी में अत्यधिक जलभराव होने पर आसपास के लगभग 15 गांवों का संपर्क भी टूट जाता है। सांकरी एवं कमरौद क्षेत्र की खेती-किसानी से जुड़े लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन उच्चस्तरीय पुल एवं सड़क के अभाव में उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व में भी शासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार मांग रखी जाती रही है, लेकिन अब तक ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद आवश्यक है।
मांग पत्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि वे स्वयं इस समस्या से अवगत हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के समक्ष पहले ही रखी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को संवेदनशीलता से लेते हुए प्रशासकीय स्वीकृति की दिशा में आवश्यक पहल की है तथा इसे बजट में भी शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 2214 लाख रुपये (22.14 करोड़ रुपये) है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद राशि स्वीकृति, तकनीकी कार्यवाही एवं टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिल सके।
तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनने से सांकरी एवं कमरौद सहित आसपास के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे बरसात के दौरान संपर्क टूटने की समस्या दूर होगी, किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी।
इस पहल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री युगल किशोर ताम्रकार, सरपंच सांकरी हरिवंश जोशी, अर्जुन सिन्हा, गिरधर देशमुख, नवनीत ताम्रकार, धनेश्वर साहू, राहुल जैन, छबिलाल साहू, मोजीराम साहू, हरीशचंद मंडवी, सागर निषाद, नरेश निर्मलकर, ललेश्वर साहू, पुहूप सिन्हा, नारायण श्रीवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!