Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ ने मुश्ताक अहमद अंसारी को सौंपी छत्तीसगढ़ शिक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी

शिक्षा क्षेत्र में संगठन विस्तार और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को मिलेगी नई गति, बालोद व राजहरा में खुशी की लहर

भारतीय मजदूर संघ ने मुश्ताक अहमद अंसारी को सौंपी छत्तीसगढ़ शिक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी

शिक्षा क्षेत्र में संगठन विस्तार और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को मिलेगी नई गति, बालोद व राजहरा में खुशी की लहर

बालोद। खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के सचिव लखनलाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में संगठन के विस्तार की व्यापक योजना बनाई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा विभाग एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहकर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद अंसारी को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी राधेश्याम जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मुश्ताक अहमद अंसारी संगठन की रीति-नीति एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
लखनलाल चौधरी ने कहा कि यह नियुक्ति बालोद जिले एवं राजहरा नगर के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
मुश्ताक अहमद अंसारी के छत्तीसगढ़ शिक्षा प्रभारी नियुक्त होने पर संघ की ओर से एम.पी. सिंह, संतोष देवांगन, महेंद्र साहू, संजय यादव, रजनीश जरयाल, शेखर निर्मलकर, लिखन साहू, पी. नायक, उल्लास देवांगन, मुरली साहू, मिलींद तामड़े, बी.आर. साहू, प्रवीण साहू एवं पोराणीक सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!