Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWS

बालोद के नरेन्द्र सोनवानी बने सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

समाज के युवाओं को संगठित कर बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, नेतृत्व के प्रति जताया आभार

  • बालोद के नरेन्द्र सोनवानी बने सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिसमाज के युवाओं को संगठित कर बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, नेतृत्व के प्रति जताया आभा

    बालोद। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार के तहत बालोद जिले के सक्रिय युवा समाजसेवी एवं युवा नेता नरेन्द्र सोनवानी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले सहित समाज के युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
    नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नरेन्द्र सोनवानी ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
    नरेन्द्र सोनवानी ने कहा, “छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के रूप में मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस विश्वास पर पूर्ण रूपेण खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा।”
    उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना, उनमें सामाजिक चेतना का विकास करना तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना होगा। साथ ही वे बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों, आदर्शों और मानवता, समानता एवं भाईचारे की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति देने का संकल्प भी व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वजातीय बंधुओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
    समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया है कि नरेन्द्र सोनवानी के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!