Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वर्णिम बेटियों का किया सम्मान, राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में बालोद का बढ़ाया मान

ऑल इंडिया सिविल सर्विस-2026 में अनीता शिंदे और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में विनीता ठाकुर की स्वर्णिम सफलता पर जिला प्रशासन ने किया गौरवपूर्ण अभिनंदन

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वर्णिम बेटियों का किया सम्मान, राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में बालोद का बढ़ाया मान

ऑल इंडिया सिविल सर्विस-2026 में अनीता शिंदे और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में विनीता ठाकुर की स्वर्णिम सफलता पर जिला प्रशासन ने किया गौरवपूर्ण अभिनंदन

बालोद, 25 जून 2026

राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर बालोद जिले का नाम रोशन करने वाली दो प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों का आज जिला प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक तथा डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस-2026 में 86 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनीता शिंदे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं उनकी प्रशिक्षित खिलाड़ी कुमारी विनीता ठाकुर ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की 77 किलोग्राम भार वर्ग वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और ऐसी सफलताएं जिले के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
सम्मान समारोह में जिला प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!