बालोद जिले को मिली 112 पुलिस आपातकालीन सेवा की सौगात
भाजपा नेता जयदीप गुप्ता की मांग पर शासन ने दी मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित विजय शर्मा व तुलसी कौशिक का जताया आभार

बालोद। जिला बालोद में लंबे समय से प्रतीक्षित 112 पुलिस आपातकालीन सेवा की शुरुआत हो गई है। इस महत्वपूर्ण सुविधा के शुरू होने पर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma तथा मुख्यमंत्री के निजी सचिव Tulsi Kaushik के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जयदीप गुप्ता ने कहा कि बालोद जिले में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शुरू होने से आम नागरिकों को अब आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले में लंबे समय से इस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए अब लागू कर दिया है।
ज्ञात हो कि भाजपा नेता जयदीप गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बालोद जिले में 112 पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया था कि जिले में 112 सेवा का वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण आम लोगों को दुर्घटना, विवाद, अपराध एवं अन्य आपात स्थितियों में समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाती थी। इस मुद्दे को विभिन्न समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
जयदीप गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पहले से संचालित हो रही थी, लेकिन बालोद जिले में इस सुविधा के अभाव के कारण लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सेवा शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं, महिलाओं की सुरक्षा, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनहित एवं जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। बालोद जिले की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से जिलेवासियों में खुशी का माहौल है और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।




