Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

हिड़मा पर सियासत तेज: भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, ‘नक्सली विचारधारा’ से जोड़ा बयान

देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से पूछा सवाल— क्या विधायक अटल श्रीवास्तव को जारी होगा नोटिस, या समर्थन मानेगी पार्टी?

हिड़मा पर सियासत तेज: भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, ‘नक्सली विचारधारा’ से जोड़ा बयान

देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से पूछा सवाल— क्या विधायक अटल श्रीवास्तव को जारी होगा नोटिस, या समर्थन मानेगी पार्टी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नक्सलवाद के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्दांत नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेस की मानसिकता और उसकी कथित नक्सली विचारधारा का परिचायक है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली के पक्ष में दिए गए बयान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे प्रदेश की सुरक्षा और शहीदों के सम्मान के खिलाफ बताया।
देवलाल ठाकुर ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन नेताओं ने नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, आज उनके नाम वाली पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा हिड़मा का समर्थन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सीधा सवाल किया है कि क्या हिड़मा का समर्थन करने के आरोपों का सामना कर रहे विधायक अटल श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा? भाजपा का कहना है कि यदि कांग्रेस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती, तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन करती है।
भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं, इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नक्सलवाद के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!