Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद के अबरार सिद्दीकी का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने फिर सौंपी बस्तर संभाग की बड़ी जिम्मेदारी

लगातार दूसरी बार बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बस्तर संभाग सहप्रभारी, संगठन में मजबूत पकड़ का मिला इनाम

बालोद के अबरार सिद्दीकी का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने फिर सौंपी बस्तर संभाग की बड़ी जिम्मेदारी

लगातार दूसरी बार बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बस्तर संभाग सहप्रभारी, संगठन में मजबूत पकड़ का मिला इनाम

बालोद/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बालोद के युवा एवं सक्रिय नेता मोहम्मद अबरार सिद्दीकी पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी संगठनात्मक नियुक्तियों में उनका नाम शामिल होते ही बालोद के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।
यह जिम्मेदारी अबरार सिद्दीकी को पहली बार नहीं, बल्कि लगातार दूसरी बार सौंपी गई है। इससे साफ है कि संगठन ने उनके कार्य, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन पर दोबारा विश्वास जताया है। बस्तर जैसे महत्वपूर्ण संभाग की जिम्मेदारी मिलना उनके बढ़ते राजनीतिक कद का संकेत माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद मोहम्मद अबरार सिद्दीकी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पी. आई. अब्दुल लतीफ, यंग मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष जमीर अहमद, अरमान अंसारी, इस्माइल खान, मोहसिन खान, अफजाल कुरैशी, जावेद कुरैशी, गोलू खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!