Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न

प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों पर मंथन, बंगाल जीत के उपलक्ष्य में 100 किलो झालमुड़ी वितरण

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक एवं “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या पारगनिहा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समयबद्ध एवं संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।


जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय और सजग रहने की आवश्यकता है।
प्रदेश लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला संगठन है तथा आने वाले समय में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।


प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा
वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर
जिला प्रशिक्षण प्रभारी शिरीष अग्रवाल ने “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों के विषय, वक्ताओं की जिम्मेदारियां एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम होगा। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अध्ययन, संवाद एवं व्यावहारिक अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत होगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनाव प्रबंधन एवं सेवा कार्यों जैसे विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बंगाल जीत और शपथ ग्रहण पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिला कार्यालय में 100 किलो झालमुड़ी का वितरण
बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में 100 किलो झालमुड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती संध्या पारगनिहा, जिला प्रशिक्षण प्रभारी शिरीष अग्रवाल, प्रदेश लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, बिलासपुर संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, लेखराम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, अश्वनी यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पूजा यादव, निशा योगी, प्रेम साहू, प्रमोद जैन, तोरण साहू, लाल निवेंद्र टेकाम, कमलेश सोनी, विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू सहित जिले के जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!