Welcome to जनसंवाद न्यूज़
Click to listen highlighted text!
Welcome to जनसंवाद न्यूज़
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर रामायण पाठ, भजन-आरती से गूंजा मोखाला मांझी मंदिर परिसर
श्री सीता राम बाल संस्कार केंद्र के बच्चों एवं मानस मंडलियों की मातृ शक्तियों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई तुलसीदास जयंती
बालोद। मरार पारा स्थित मोखाला मांझी मंदिर प्रांगण में गोस्वामी तुलसीदास जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में श्री सीता राम बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ गंगा मैया मानस मंडली, शीतला मानस मंडली एवं प्रज्ञा मानस मंडली की मातृ शक्तियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत रामायण पाठ से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं आरती में सहभागिता निभाई। पूरे मंदिर परिसर में रामभक्ति के जयघोष और भजनों से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। अंत में श्रद्धालुओं एवं बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर गंगा मैया मानस मंडली की अध्यक्ष आदरणीय सोनकली पटेल दीदी एवं श्रीमती रानी योगी जी ने बच्चों को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान तथा रामचरितमानस के माध्यम से समाज को दिए गए संस्कारों एवं मर्यादा के संदेश से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती पूजा जैन, सरोज श्रीवास, कलिन यादव, खेमिन साहू, पार्वती दीदी, राखी दीदी, शशिकला, चमेली दीदी, कांति दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भक्ति, संस्कार और रामायण के संदेश से बच्चों ने सीखा आदर्श जीवन का पाठ
तुलसीदास जयंती का यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, रामायण के आदर्शों और सनातन संस्कारों से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास भी बना। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में धर्म, संस्कृति, सदाचार और सेवा भावना के संस्कार विकसित करने का संदेश दिया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!