Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWS

बिजली दरों में बढ़ोतरी, कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार व संगठन सचिव बलवीर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अभियंता को भेजी गई मांग, किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग

बिजली दरों में बढ़ोतरी, कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार व संगठन सचिव बलवीर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अभियंता को भेजी गई मांग, किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग

बालोद। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार एवं बालोद जिला संगठन सचिव बलवीर यादव के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने विद्युत मंडल कार्यालय, बालोद पहुंचकर बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अभियंता के नाम सौंपते हुए बिजली दरों में बढ़ोतरी, बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या तथा इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध दर्ज कराया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पंखा, कूलर सहित अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, वहीं किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शिवसेना ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष है। संगठन ने मांग की कि बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए, अनियमित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनहित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!