कृषक उन्नति योजना को और बेहतर बनाना किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम – चेमन देशमुख
3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और प्रति एकड़ के आधार पर आदान सहायता से किसानों को मिलेगा लाभ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

कृषक उन्नति योजना को और बेहतर बनाना किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम – चेमन देशमुख
3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और प्रति एकड़ के आधार पर आदान सहायता से किसानों को मिलेगा लाभ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
बालोद। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कृषक कल्याण एवं जनहित में लिए गए 19 महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026 के लिए कृषक उन्नति योजना को और प्रभावी बनाने के निर्णय को किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
देशमुख ने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि का निर्धारण प्रति क्विंटल के बजाय प्रति एकड़ के आधार पर करने का निर्णय किसानों के हित में दूरगामी साबित होगा। इससे किसान उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों में निवेश कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से खेती को लाभकारी बनाने, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
जिला भाजपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लिए जा रहे फैसलों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।




