Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWS

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के द्वितीय दिवस में संगठन, मीडिया, AI एवं बूथ प्रबंधन पर हुआ व्यापक प्रशिक्षण

स्थान – चुरंगिया भवन, पाकुर भाट, बालोद
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सत्रों का शुभारंभ किया गया। वंदे मातरम् एवं संगठन गीत के माध्यम से वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
दिनभर चले विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, AI तकनीक, बूथ प्रबंधन एवं गरीब कल्याण योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रथम सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती रंजना साहू जी ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता माननीय श्री अमित चिमनानी जी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
तृतीय सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक माननीय श्री प्रमोद सिंह जी ने “स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी सेल” विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
चतुर्थ सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय श्री योगेश साहू जी ने “सोशल मीडिया का उपयोग, नई तकनीक AI, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर प्रशिक्षण दिया।
पंचम सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी ने “कार्य विस्तार” विषय पर संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।
अंतिम सत्र में प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी माननीय श्री शिरीष अग्रवाल जी ने “लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी सेल, AI मातृशक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन एवं विमर्श (नैरेटिव)” विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण वर्ग की विशेषता डिजिटल साक्षरता एवं मूल्यांकन प्रशिक्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया तथा अंत में डिजिटल सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। जिला परीक्षा प्रमुखों द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सीखने के स्तर का भी आकलन किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा को दर्शाती प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से संगठन की वैचारिक यात्रा को प्रदर्शित किया गया।
पूरे प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश छोटू यादव द्वारा किया गया। दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए।
समापन अवसर पर ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक जलपान किया तथा संगठन कार्य को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आगामी चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। वहीं महिला कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता एवं संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की तथा राष्ट्र, संगठन एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!