Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़

अमृतम जलम जल संरक्षण एवं 167वां स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न

तालाबों और मंदिर परिसरों में चलाया गया सफाई अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

भिलाई/बालोद। हरा-भरा एवं स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 167वें सप्ताह का स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल तथा पुनीत कौशिक के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया गया।


अभियान के तहत जयंती स्टेडियम तालाब भिलाई नगर, पत्रिका अमृतम जलम स्थल, शिव मंदिर महाकाल सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई नगर, कपिश्वर धाम भिलाई एवं शिव धाम मंदिर बालोद में सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने तालाबों एवं मंदिर परिसरों से प्लास्टिक, झिल्ली, पानी पाउच, गुटखा पाउच, जूठे दोना-पत्तल तथा पूजा एवं हवन सामग्री एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।


समिति ने बताया कि तालाबों में पूजन सामग्री विसर्जन के कारण गंदगी एवं दुर्गंध फैल रही थी, जिसे अभियान के दौरान साफ किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। बैनर, नारे, स्लोगन एवं कविताओं के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल भी की गई। इस अवसर पर “जल है तो बल है”, “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है” तथा “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने प्रशासन से तालाबों में पूजन सामग्री विसर्जन हेतु अलग कुंड निर्माण कराने की मांग की, जिससे तालाबों का पानी स्वच्छ बना रहे।

इस अभियान में सुरेन्द्र साहू, राजेंद्र कुमार साहू, टीनल हरदेल, नरेंद्र देशमुख, मनीष देशमुख, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भानु शंकर बेलचंदन, भानु सिंह साहू, मधु कुमार देशमुख, भागीरथी सिन्हा, टिकेंद्र हरदेल, दाऊलाल बघेल एवं महेंद्र यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!