Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

राष्ट्र की अखंडता के महान प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला भाजपा कार्यालय बालोद में बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने राष्ट्रवाद, एकात्मता और धारा 370 हटाने के संकल्प को किया याद

राष्ट्र की अखंडता के महान प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला भाजपा कार्यालय बालोद में बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने राष्ट्रवाद, एकात्मता और धारा 370 हटाने के संकल्प को किया याद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद् एवं राष्ट्र की अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। आयोजित श्रद्धांजलि संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पावर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत और भारत की एकता-अखंडता के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनने का गौरव प्राप्त किया। स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहते हुए भी उन्होंने राष्ट्रहित के लिए पद का त्याग कर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने कश्मीर में पृथक व्यवस्था का विरोध करते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष किया तथा राष्ट्र की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया।
जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने अल्प जीवन में राष्ट्रसेवा की ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।
जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता उसकी आयु से नहीं, बल्कि उसके विचारों से मापी जाती है। डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष टी.आर. डहरे, जिला मंत्री प्रेम साहू, कृष्ण ठाकुर, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, संजय साहू, विनोद जैन, नरेंद्र सोनवानी, लक्ष्मी साहू, चित्रसेन साहू, बीरेन्द्र साहू, दुर्जन साहू, संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!