बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर; सम्मान समारोह में कलेक्टर ने दी भावभीनी विदाई
राज्य शासन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कबीरधाम में होगी पदस्थापना; प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए पौधा भेंट कर किया सम्मानित

बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर; सम्मान समारोह में कलेक्टर ने दी भावभीनी विदाई
राज्य शासन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कबीरधाम में होगी पदस्थापना; प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए पौधा भेंट कर किया सम्मानित
बालोद, 23 जून 2026।
राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत बालोद में पदस्थ तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ उनकी नई पदस्थापना कबीरधाम (कवर्धा) जिले में की गई है। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने श्री शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, जिम्मेदार कार्यशैली तथा जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिप्टी कलेक्टर के रूप में भी श्री शर्मा अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शासन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि श्री आशुतोष शर्मा ने बालोद जिले में अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनकी कार्यकुशलता और सकारात्मक कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायी रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्री शर्मा को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना




