Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
E-PaperNEWSछत्तीसगढ़

न कोई पद, न कोई पहचान… फिर भी सफाई के लिए रोज उठते हैं हाथ! ‘स्वच्छता वीर’ शंकर गुंडे को मिला सम्मान

महादेव घाट की गंदगी देखकर खुद उतर जाते हैं सफाई में, जलकुंभी और कचरा हटाकर दे रहे समाज को स्वच्छता का संदेश; स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान 

न कोई पद, न कोई पहचान… फिर भी सफाई के लिए रोज उठते हैं हाथ! ‘स्वच्छता वीर’ शंकर गुंडे को मिला सम्मान

महादेव घाट की गंदगी देखकर खुद उतर जाते हैं सफाई में, जलकुंभी और कचरा हटाकर दे रहे समाज को स्वच्छता का संदेश; स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान 

रायपुर। कुछ लोग स्वच्छता की बातें करते हैं, कुछ लोग स्वच्छता के लिए जिम्मेदार विभागों का इंतजार करते हैं… लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी पद, पहचान और स्वार्थ के खुद हाथ बढ़ाकर समाज को स्वच्छता का रास्ता दिखाते हैं। महादेव घाट के शंकर गुंडे भी ऐसे ही एक स्वच्छता योद्धा हैं, जिनकी निःस्वार्थ सेवा भावना ने स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का दिल जीत लिया।
दरअसल, समिति की टीम समय-समय पर महादेव घाट रायपुर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाती है। इसी दौरान समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल की नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ी, जो पूरे समर्पण के साथ घाट की सफाई में जुटा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे यहां के स्वच्छता कर्मचारी हैं, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई प्रभावित रह गया।
शंकर गुंडे ने बताया कि वे यहां के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि अपने निजी समय में से समय निकालकर स्वेच्छा से श्रमदान करते हैं। एनिकट में फंसी जलकुंभी और जमा कचरे को भी वे खुद निकालकर घाट को स्वच्छ रखने का प्रयास करते हैं।
उनकी इस सेवा भावना को देखते हुए समिति ने पहले उनके कार्यों को करीब से देखा और लगातार निगरानी की। जब उनका कार्य और समर्पण सच्चा पाया गया, तो समिति ने उन्हें अपने स्वच्छता जागरूकता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया। इसी क्रम में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने शंकर गुंडे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके निःस्वार्थ सेवा भाव को सलाम किया।
‘शंकर गुंडे जैसे लोग ही समाज की असली ताकत’
इस अवसर पर रायपुर प्रभारी जन्मेजय गुप्ता ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि जिस तरह शंकर गुंडे बिना किसी स्वार्थ के स्वयं स्वच्छता का बीड़ा उठाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उसी तरह प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी, तालाब, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और उसे डस्टबिन या निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि हमारा शहर, हमारी नदियां और हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ एवं सुंदर बने रहें।
इस अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार, रायपुर प्रभारी जन्मेजय गुप्ता, शंकर गुंडे, सुशील बंजारे, गोपाल नायक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!