गौ सम्मान के लिए बालोद में उठेगा जनसैलाब, 27 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश एवं संकीर्तन यात्रा
गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान—विजय मंत्र जाप से शुरू होगा अभियान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

बालोद। गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक संदेश देने के उद्देश्य से बालोद जिले में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई, सोमवार को बालोद की धरती पर आस्था, जनजागरण और गौ सम्मान का एक बड़ा संगम देखने को मिलेगा।
अभियान के तहत सुबह 8 बजे देशभर में एक साथ “विजय मंत्र जाप” का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे गायत्री मंदिर, बालोद से दुर्गा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा एवं संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से गौ सेवा और गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
यात्रा के समापन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
आयोजकों ने जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, जीवप्रेमियों एवं गौ सेवा से जुड़े सभी लोगों से इस जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से गौ सेवा और गौ सम्मान का संदेश मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन रहा है।
गौ प्रेम, जीव प्रेम और समाज सेवा की भावना रखने वाले बालोद जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, समाजप्रेमियों, जीवप्रेमियों एवं गौ प्रेमियों से इस ऐतिहासिक जनजागरण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।सुरक्षा और गौ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान—विजय मंत्र जाप से शुरू होगा अभियान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
बालोद। गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक संदेश देने के उद्देश्य से बालोद जिले में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई, सोमवार को बालोद की धरती पर आस्था, जनजागरण और गौ सम्मान का एक बड़ा संगम देखने को मिलेगा।
अभियान के तहत सुबह 8 बजे देशभर में एक साथ “विजय मंत्र जाप” का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे गायत्री मंदिर, बालोद से दुर्गा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा एवं संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से गौ सेवा और गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
यात्रा के समापन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
आयोजकों ने जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, जीवप्रेमियों एवं गौ सेवा से जुड़े सभी लोगों से इस जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से गौ सेवा और गौ सम्मान का संदेश मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन रहा है।
गौ प्रेम, जीव प्रेम और समाज सेवा की भावना रखने वाले बालोद जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, समाजप्रेमियों, जीवप्रेमियों एवं गौ प्रेमियों से इस ऐतिहासिक जनजागरण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।