Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद में समाजसेवा का सम्मान: वरिष्ठ समाजसेवी विनोद नागवंशी का जन्मदिन प्रेस रिपोर्टर्स क्लब ने गरिमामय ढंग से मनाया

केक काटकर दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं, पत्रकारों ने जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

बालोद में समाजसेवा का सम्मान: वरिष्ठ समाजसेवी विनोद नागवंशी का जन्मदिन प्रेस रिपोर्टर्स क्लब ने गरिमामय ढंग से मनाया

केक काटकर दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं, पत्रकारों ने जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

बालोद। सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व श्री विनोद नागवंशी के जन्मदिन के अवसर पर बालोद में आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से भरा आयोजन किया गया। उनके बालोद आगमन पर बालोद प्रेस रिपोर्टर्स क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने भव्य स्वागत करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके स्वस्थ, सुखद, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री नागवंशी का सम्मान किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विनोद नागवंशी वर्षों से समाजसेवा, जनकल्याण और सर्व आदिवासी समाज के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समारोह आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित में उनके योगदान की निरंतरता की कामना की।
कार्यक्रम में बालोद प्रेस रिपोर्टर्स क्लब के जिला अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कुमार सेन, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार रामटेके, सह जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार कौशल, जिला सह सचिव मोनिका साहू सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री विनोद नागवंशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान को अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!