Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

जन्मदिन बना हरियाली का महापर्व: सैकड़ों पौधों से धरती को मिला जीवन का उपहार, प्रकृति बचाने का लिया संकल्प”

हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी के जन्मदिवस पर बालोद जिले में चला व्यापक वृक्षारोपण अभियान, 'एक पेड़–सौ पीढ़ियों का जीवन' का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई

जन्मदिन बना हरियाली का महापर्व: सैकड़ों पौधों से धरती को मिला जीवन का उपहार, प्रकृति बचाने का लिया संकल्प”

हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी के जन्मदिवस पर बालोद जिले में चला व्यापक वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़–सौ पीढ़ियों का जीवन’ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई

बालोद। आज जब बढ़ते तापमान, घटते जंगल और प्रदूषण मानव अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं, ऐसे समय में हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के नाम समर्पित कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर गंजपारा, रोशन नगर, पाररास, लोहारा और गुरुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अभियान में ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा हमर राज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने और नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विनोद नागवंशी ने कहा कि “पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, जल, जलवायु और धरती के संतुलन की सबसे मजबूत नींव हैं। यदि आज वृक्ष नहीं बचाए गए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।”
हमर राज पार्टी के बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाज और प्रकृति के हित में समर्पित करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए संदेश दिया कि—
“एक पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि सैकड़ों पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा है। आइए, पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!