Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद के नया बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर! 23 लाख की लागत से बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की पहल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 23 लाख रुपये की स्वीकृति

बालोद के नया बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर! 23 लाख की लागत से बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की पहल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 23 लाख रुपये की स्वीकृति

बालोद। शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में हर बारिश के मौसम में जलभराव से परेशान नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस नाली से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
बताया गया कि यह महत्वपूर्ण विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन के सतत प्रयासों का परिणाम है। उनके विशेष आग्रह पर लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नाली निर्माण के लिए 23 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की, जिससे अब बहुप्रतीक्षित परियोजना धरातल पर उतर गई है।
नाली निर्माण शुरू होने से नया बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता था और व्यापार भी प्रभावित होता था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में यातायात सुगम होगा तथा नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जनहितैषी निर्णय और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षद गिरजेश गुप्ता, सुनीता मनहर, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, आशा पटेल, कांति साहू, श्यामा यादव, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, हितेश्वरी कौशिक, जागेश्वर ढीमर एवं बंटी शर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला, वरिष्ठ भाजपा नेता दानमल जैन, रजत, राज सोनी, महेश पाठक, दीप्ति यादव, हेमराज जग्यासी, किशोर बाफना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!