Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

वीर शहीद रितेश कुमार वैष्णव की अमर गाथा को मिलेगा सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब के निमंत्रण को परिवार ने स्नेहपूर्वक किया स्वीकार

शहीद परिवार से आत्मीय मुलाकात कर क्लब ने दिया ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आमंत्रण, भावुक माहौल में वीर सपूत की शहादत को किया नमन

वीर शहीद रितेश कुमार वैष्णव की अमर गाथा को मिलेगा सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब के निमंत्रण को परिवार ने स्नेहपूर्वक किया स्वीकार
 शहीद परिवार से आत्मीय मुलाकात कर क्लब ने दिया ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आमंत्रण, भावुक माहौल में वीर सपूत की शहादत को किया नमन
बालोद। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद रितेश कुमार वैष्णव की पुण्य स्मृतियों को नमन करने और उनकी अमर शहादत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम को लेकर प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद का प्रतिनिधिमंडल शहीद के निवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शहीद परिवार से आत्मीयता और स्नेह के साथ मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
इस दौरान जिला संरक्षक फिलिप चाको, जिला अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, जिला सह सचिव मोनिका साहू एवं जिला सह मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार कौशल ने शहीद के पिता श्री परमेश्वर कुमार वैष्णव एवं परिवारजनों से मुलाकात कर वीर सपूत के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान परिवारजनों ने भी शहीद रितेश कुमार वैष्णव से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। माहौल भावुक होने के साथ-साथ गर्व से भी भर उठा।
शहीद परिवार ने स्नेहपूर्वक स्वीकारा निमंत्रण
प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए आमंत्रण को शहीद परिवार ने स्नेह और सम्मान के साथ सहर्ष स्वीकार किया तथा कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देने की सहमति दी। परिवार ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृतियों को जीवंत रखना और उनकी वीरगाथाओं को समाज तक पहुंचाना एक सराहनीय पहल है।
शहीदों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान’
प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद ने कहा कि ‘एक शाम शहीदों के नाम’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का भावपूर्ण अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे आयोजन समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
अमर शहीदों की गाथा से गूंजेगा बालोद
आगामी ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में वीर शहीदों की अमर गाथाओं को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव भी प्रकट किया जाएगा।
शहीद रितेश कुमार वैष्णव के परिवार से हुई यह आत्मीय मुलाकात एक बार फिर यह संदेश दे गई कि देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूत भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी शहादत और उनकी स्मृतियां सदैव राष्ट्र के हृदय में जीवित रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!