NEWSलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख पीएम आवासों की बड़ी सौगात, बालोद भाजपा ने जताया आभार

गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा साकार, भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख पीएम आवासों की बड़ी सौगात, बालोद भाजपा ने जताया आभार

गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा साकार, भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

बालोद। छत्तीसगढ़ के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 65 हजार आवासों की स्वीकृति की जानकारी सामने आने पर बालोद जिला भाजपा ने इसे बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य हर गरीब परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी संकल्प को जमीन पर उतारने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान गरीब परिवार के लिए केवल भवन नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों को नई उम्मीद दी है। छत्तीसगढ़ के लिए आवासों की स्वीकृति से ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार आवास के साथ-साथ शौचालय, बिजली, पेयजल, उज्ज्वला गैस सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। 3.65 लाख आवासों की स्वीकृति को गरीबों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए बालोद भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!