NEWSलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद की खिलेश्वरी साहू का शानदार प्रदर्शन

56 किलो सीनियर वर्ग में जयपुर की खिलाड़ी को हराकर जीता कांस्य पदक, लगातार दूसरे राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद की खिलेश्वरी साहू का शानदार प्रदर्शन

56 किलो सीनियर वर्ग में जयपुर की खिलाड़ी को हराकर जीता कांस्य पदक, लगातार दूसरे राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

बालोद। इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खिलेश्वरी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलेश्वरी ने जयपुर की खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि देशभर से सीनियर वर्ग में करीब 1500 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच खिलेश्वरी का पदक जीतना बालोद जिले के लिए गौरव की बात है।
खिलेश्वरी साहू पिछले चार वर्षों से शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह 37वें नेशनल गेम्स-2024, गोवा में कलरीपयट्टू प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में यह उनका लगातार दूसरा पदक है।
खिलेश्वरी की इस उपलब्धि से बालोद जिले की अन्य बालिकाओं को भी मार्शल आर्ट एवं खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, मेहनत और लगन के साथ ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
बालोद जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राकेश यादव ने खिलेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं अकादमी के संरक्षक एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंद किशोर साहू, अकादमी अध्यक्ष किशोर नाथ योगी, उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर तथा सचिव सब इंस्पेक्टर हेमंत मार्गिया ने भी खिलेश्वरी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!