Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

बालोद, 25 मई 2026। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के समक्ष रखा। कलेक्टर ने सभी आवेदकों से आत्मीयतापूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम खपरी निवासी श्री बिरेन्द्र कुमार ने शिक्षा ऋण दिलाने, नंगूटोला के श्री लोहरूराम ने कृषि भूमि बंटवारा कराने तथा बरबसपुर निवासी श्री तुलेश्वरी ने नया राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम जमरूवा के सुखराम ने फसल क्षति मुआवजा, बोहारडीह की जमुना बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भंवरमरा के सरपंच ने नहर नाली के सीमेंटीकरण, रूपुटोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण तथा उसरीटोला के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में शेड निर्माण की मांग रखी।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!