Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 172वां जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मंदिरों, नदी-तालाबों की सफाई कर स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति का दिया संदेश

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 172वां जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मंदिरों, नदी-तालाबों की सफाई कर स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति का दिया संदेश

बालोद।
“हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के संकल्प के साथ स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 172वें सप्ताह जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल तथा प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार के मार्गदर्शन में समिति की टीम ने बालोद, दुर्ग और भिलाई सहित विभिन्न स्थानों पर मंदिरों, नदी-तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के तहत बजरंगबली मंदिर (कमरौद), शिव पार्वती धाम (बालोद), शिवनाथ नदी घाट एवं शिव मंदिर (महमरा), हुडको तालाब (भिलाई), महाकाल शिव मंदिर (सुरेगांव), शिव दुर्गा मंदिर, कपिलेश्वर धाम (भिलाई) तथा ग्राम अंजोरा (दुर्ग) में प्लास्टिक, झिल्ली, कागज, खाद्य पदार्थों के रैपर, शराब की बोतलें, गुटखा पाउच, डिस्पोजल सामग्री, जूठे दोने-पत्तल एवं पूजन सामग्री सहित अन्य कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। टीम ने नदी और तालाबों में सड़ रहे कचरे को बाहर निकालकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित स्थान पर ही डालें। बैनर, नारे, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पौधों की देखभाल भी की गई।
संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार नदी-तालाबों की सफाई एवं जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने प्रशासन से तालाबों में पूजन सामग्री विसर्जन के लिए अलग कुंड निर्माण कराने की मांग दोहराई, ताकि जल स्रोत स्वच्छ बने रहें और प्रदूषण कम हो।
प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार ने कहा कि समिति स्वयं श्रमदान कर समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, थनेश्वरी हरदेल, राजेंद्र कुमार साहू, टीनल हरदेल, नरेंद्र देशमुख, डॉ. हामेश्वर देशमुख, महेंद्र यादव, चितरंजन देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!