Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
E-PaperNEWSछत्तीसगढ़

अमृतम जलम एवं 168वां जल संरक्षण-स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न

भिलाई के तालाबों और मंदिर परिसरों में चलाया गया सफाई अभियान, लोगों को जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए किया जागरूक

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा “हरा भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर लगातार 168वें सप्ताह जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल एवं पुनीत कौशिक के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों सहित लगातार दूसरे सप्ताह जयंती स्टेडियम तालाब भिलाई नगर, शिव मंदिर महाकाल सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई नगर, कपिश्वर धाम भिलाई तथा ग्राम अंजोरा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान समिति की टीम ने तालाब एवं मंदिर परिसरों में फैले झिल्ली, कागज, खाद्य पदार्थों के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच, प्लास्टिक बोतल, गुटखा पाउच, जूठे दोना-पत्तल एवं पूजा-हवन सामग्री को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। टीम ने बताया कि यह कचरा सड़कर दुर्गंध फैला रहा था, जिसे बाहर निकालकर साफ-सफाई की गई।
अभियान के दौरान तालाब और मंदिरों में आने वाले लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया। बैनर, नारे, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
इस दौरान “जल है तो बल है”, “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है”, “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”, “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियां बरसाओ” तथा “नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया।
संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि समिति हर वर्ष गर्मी से पहले तालाबों की साफ-सफाई करती है और कई बार नगर निगम प्रशासन भी इसमें सहयोग करता है। उन्होंने प्रशासन से तालाब में पूजन सामग्री विसर्जन हेतु अलग कुंड निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इससे तालाब का पानी स्वच्छ बना रहेगा और गंदगी व दुर्गंध की समस्या कम होगी।
समिति सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि समिति के कार्यों से प्रेरित होकर वे इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति अभियान चलाने की अपील की।
इस अभियान में नवनीत कुमार हरदेल, सुरेन्द्र साहू, थनेश्वरी हरदेल, राजेंद्र कुमार साहू, टीनल हरदेल, नरेंद्र देशमुख, मनीष कुमार, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भानु शंकर बेलचंदन, भानु सिंह साहू, बालूराम, कार्तिक राम चंद्राकर, डेरहा देशमुख, भागीरथी सिन्हा, दाऊलाल बघेल, महेंद्र यादव, मोहन सिंह एवं रामू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!