Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWS

लोकतंत्र नहीं, सत्ता बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल’ : चंदूलाल साहू, 51वीं बरसी पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में आयोजित प्रेस वार्ता में आपातकाल को बताया भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया नमन

7लोकतंत्र नहीं, सत्ता बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल’ : चंदूलाल साहू, 51वीं बरसी पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में आयोजित प्रेस वार्ता में आपातकाल को बताया भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया नमन3

बालोद। भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला और विवादास्पद अध्याय बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का दमन किया।
श्री साहू ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र का “काला दिवस” है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल की विभीषिका और उससे मिली सीख को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है, ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर इस प्रकार का कोई आघात दोबारा न हो।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देशभर के विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में बंद कर दिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई तथा न्यायपालिका सहित संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया गया। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन कर लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार किया गया।
श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा, जिला मंत्री प्रेम साहू, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!