Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

तरौद पंचायत से पोलियो मुक्त भविष्य का संकल्प: पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके सहित जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिलाई हर बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाने की अपील

तरौद पंचायत से पोलियो मुक्त भविष्य का संकल्प: पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके सहित जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिलाई हर बच्चे को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाने की अपील

तरौद। ग्राम पंचायत तरौद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके, स्टाफ नर्स श्रीमती सरस्वती साहू, साहू सर जी, पंच श्रीमती राधिका पटेल, श्रीमती मान बाई, श्रीमती जानकी बाई यादव, श्रीमती श्याम बाई, श्री टोमन मारकंडे, श्री सोहन ठाकुर, समस्त मितानिनगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस बीमारी का शिकार न हो और समाज को पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प सफल हो सके।
अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया।
“दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए जरूरी।” यही संदेश देते हुए अभियान की शुरुआत की गई, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य का निर्माण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!