Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद में ‘मिशन नवचेतना’ का महाप्रहार! शराब के अड्डों पर पुलिस का धावा, जिलेभर में मचा हड़कंप

रनचिरई से डौण्डी तक एक्शन में खाकी—अवैध शराब बेचते 2 गिरफ्तार, 42 पौवा शराब और बाइक जब्त; सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाने वाले 6 भी नपे

बालोद में ‘मिशन नवचेतना’ का महाप्रहार! शराब के अड्डों पर पुलिस का धावा, जिलेभर में मचा हड़कंप

रनचिरई से डौण्डी तक एक्शन में खाकी—अवैध शराब बेचते 2 गिरफ्तार, 42 पौवा शराब और बाइक जब्त; सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाने वाले 6 भी नपे

बालोद। जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए अब वक्त बदल गया है। ‘मिशन नवचेतना’ के तहत बालोद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि एक ही दिन में जिलेभर में 8 प्रकरण दर्ज हुए और 8 लोग पुलिस कार्रवाई की जद में आ गए। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में 23 जुलाई को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के 2 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वाले 6 लोगों पर भी आबकारी एक्ट का डंडा चला।
तालाब किनारे ‘शराब का बाजार’, पुलिस पहुंची तो खुला खेल!
थाना रनचिरई क्षेत्र के ग्राम सिर्री स्थित रानी तालाब के पास पुलिस ने दबिश देकर हरीश सेन (25 वर्ष) को अवैध शराब बेचते धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 16 पौवा (2.880 लीटर) देशी मसाला शराब, ₹470 बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
डौण्डी में मुर्गा दुकान के सामने शराब की ‘सप्लाई लाइन’ पर ब्रेक
थाना डौण्डी पुलिस ने बाजार पारा स्थित सोनी मुर्गा दुकान के सामने कार्रवाई करते हुए नंद कुमार सिन्हा (45 वर्ष) को शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 26 पौवा (4.680 लीटर) देशी प्लेन शराब और ₹300 बिक्री रकम जब्त की गई।
दो कार्रवाई… 42 पौवा शराब जब्त!
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 42 पौवा यानी 7.560 लीटर देशी शराब, ₹770 नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
सड़क-चौराहों पर ‘जाम’ छलकाना पड़ा भारी, 6 पर चला कानून का डंडा
अवैध शराब विक्रेताओं के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। पुरूर, गुरूर और बालोद थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस का साफ संदेश—बालोद में नशे का कारोबार नहीं चलेगा!
‘मिशन नवचेतना’ के तहत बालोद पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आम लोगों की शांति भंग करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में चल रहा यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एक दिन की कार्रवाई का पूरा हिसाब
🔴 08 प्रकरण दर्ज
🔴 08 आरोपी कार्रवाई की जद में
🔴 02 आरोपी अवैध शराब बिक्री में गिरफ्तार
🔴 06 आरोपी सार्वजनिक शराबखोरी में पकड़े गए
🔴 42 पौवा (7.560 लीटर) देशी शराब जब्त
🔴 ₹770 बिक्री रकम जब्त
🔴 01 मोटरसाइकिल जब्त
बालोद पुलिस का संदेश साफ है—
“नशे का कारोबार बंद करो, वरना मिशन नवचेतना की अगली दस्तक तुम्हारे दरवाजे पर होगी!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!