Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
E-Paperलोकल न्यूज़

पहली परेड में ही एसपी किरण चव्हाण का सख्त संदेश—अनुशासन, फिटनेस और प्रोफेशनल पुलिसिंग से बनेगा सुरक्षित बालोद!

रक्षित केंद्र में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने परखी जवानों की चुस्ती-फुर्ती, वर्दी टर्नआउट और ड्रिल; वाहनों की व्यवस्था से लेकर गश्त और अपराध नियंत्रण तक दिए अहम निर्देश

पहली परेड में ही एसपी किरण चव्हाण का सख्त संदेश—अनुशासन, फिटनेस और प्रोफेशनल पुलिसिंग से बनेगा सुरक्षित बालोद!

रक्षित केंद्र में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने परखी जवानों की चुस्ती-फुर्ती, वर्दी टर्नआउट और ड्रिल; वाहनों की व्यवस्था से लेकर गश्त और अपराध नियंत्रण तक दिए अहम निर्देश

बालोद। जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने अपनी पहली साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया। रक्षित केंद्र बालोद में आयोजित परेड के दौरान एसपी ने पुलिस जवानों की ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, वर्दी टर्नआउट और समग्र प्रस्तुतिकरण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था की मजबूत नींव है।
परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों की शारीरिक फिटनेस को पुलिस कार्य का अभिन्न हिस्सा बताते हुए नियमित व्यायाम और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यकुशलता, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
🚔 पुलिस वाहनों की भी परखी हकीकत
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने एमटी (मोटर ट्रांसपोर्ट) शाखा पहुंचकर उपलब्ध शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति, रखरखाव और उपयोगिता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो और वाहन हर समय त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर संवाद पर विशेष फोकस
एसपी श्री चव्हाण ने थाना स्तर पर बेहतर समन्वय, प्रभावी गश्त व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन के साथ सकारात्मक एवं संवेदनशील संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो सके।
परेड में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती श्रुति सिंह, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, परेड कमांडर श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस कार्यालयों से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बालोद पुलिस द्वारा नियमित जनरल परेड और निरीक्षण के माध्यम से पुलिस बल को अनुशासित, फिट, सतर्क और संसाधन-संपन्न बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उद्देश्य साफ है—कानून व्यवस्था मजबूत हो, पुलिसिंग प्रभावी हो और बालोद की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।
“सुरक्षित बालोद – सजग बालोद” 🚔
बालोद पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!