सहकारिता के क्षेत्र में बालोद को मिली नई टीम, सहकार भारती ने घोषित किए पदाधिकारी
संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद बालोद खण्ड की नई कार्यकारिणी का ऐलान, विजय पारख को मिली खण्ड प्रमुख की जिम्मेदारी

सहकारिता के क्षेत्र में बालोद को मिली नई टीम, सहकार भारती ने घोषित किए पदाधिकारी
संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद बालोद खण्ड की नई कार्यकारिणी का ऐलान, विजय पारख को मिली खण्ड प्रमुख की जिम्मेदारी
बालोद। सहकारिता के क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती और गति देने की दिशा में सहकार भारती बालोद खण्ड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री श्री कणी राम जी के निर्देशन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के पश्चात बालोद खण्ड के विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक का शुभारंभ मां भारती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा एवं संगठन को मजबूत बनाने सहित बालोद खण्ड की नई टीम के गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। घोषणा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संगठन प्रमुख श्री रूद्र प्रकाश साहू, जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहडा, जिला महामंत्री श्री रूपेश कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री जागेश्वर साहू, जिला मंत्री श्री हरदेव लाल सारवा, महिला प्रमुख श्रीमती पुष्पलता बघेल, महामंत्री श्रीमती टोमिन बाई साहू, कार्यालय प्रभारी श्री लोकेश साहू, मंडल प्रमुख श्री दारा सिंह भौसारय सहित बिरेंद्र कुमार साहू, फागु राम सिन्हा एवं कमलेश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नई टीम में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
घोषणा के अनुसार विजय पारख को बालोद मण्डल खण्ड प्रमुख, टिकेश्वर साहू को महामंत्री, राम दयाल को उपाध्यक्ष एवं मनोहर लाल साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं श्रीमती कृतिका साहू को महिला प्रमुख एवं तीजन देवांगन को महिला महामंत्री बनाया गया। मधुकांत यदु को नगर प्रमुख, ईश्वर साहू को नगर महामंत्री, उत्तम साहू को पैक्स संयोजक तथा ओमप्रकाश यादव को संयोजक का दायित्व दिया गया।
इसी क्रम में करण निषाद को दुग्ध संघ एवं मत्स्य पालन संयोजक तथा श्रीमती लक्ष्मीबाई साहू को नगर महिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को नई दिशा देने का संकल्प
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हीरालाल ठाकुर, राज कुमार प्रजापति, देवेन्द्र कुमार साहू, मनोहर लाल, रामदयाल बघेल, जे.आर. साहू, ओमप्रकाश यादव, हीरदे राम सिन्हा, हुलेश कुमार साहू सहित सहकार भारती के अनेक ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बालोद खण्ड में नई टीम के गठन के साथ सहकार भारती के संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। अब नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों के सामने सहकारिता को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।




