Welcome to जनसंवाद न्यूज़
Click to listen highlighted text!
Welcome to जनसंवाद न्यूज़
तांदुला नदी के तट पर हरियाली का संकल्प, शिक्षा मंत्री ने रोपा बरगद का पौधा
तांदुला नदी पुनरुद्धार अभियान को मिली नई ऊर्जा — मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर रोपे करीब 100 पौधे
बालोद, 14 अगस्त 2026।
तांदुला नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार की दिशा में बालोद जिला प्रशासन के अभियान को आज उस वक्त नई मजबूती मिली, जब प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बालाजी रिसॉर्ट के समीप तांदुला नदी के तट पर बरगद का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह महज पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि तांदुला नदी के अस्तित्व, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना। मंत्री श्री यादव के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी पौधरोपण कर नदी तट को हराभरा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
नदी के साथ हरियाली का भी संरक्षण
तांदुला नदी पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। बरगद सहित विभिन्न पौधों के रोपण के माध्यम से नदी तट के पर्यावरण को मजबूत करने और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
जिला प्रशासन का यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर रोपे गए पौधों के संरक्षण और नदी तट के पर्यावरणीय विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने भी लिया संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने स्वयं पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। प्रशासन के इस अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी ने इसे और व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
तांदुला नदी के तट पर रोपा गया आज का एक-एक पौधा आने वाले कल की हरियाली और नदी संरक्षण की उम्मीद का प्रतीक है। जिला प्रशासन के इस अभियान से तांदुला नदी के पुनरुद्धार को जनभागीदारी के साथ नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!