विजन 2047 के संकल्प और ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चेमन देशमुख ने दी बधाई
“विकसित भारत @2047 केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप” — चेमन देशमुख

विजन 2047 के संकल्प और ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चेमन देशमुख ने दी बधाई
“विकसित भारत 2047 केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप” — चेमन देशमुख
बालोद, 16 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के सामने रखे गए ‘विजन 2047’ और राष्ट्रहित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन 2047 महज एक लक्ष्य नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प है। यह संकल्प देश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भरता, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान, तकनीकी विकास और भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर व्यक्त किए गए संकल्प देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेंगे।
श्री देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार की नीतियां युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन देशवासियों में नई उम्मीद, विश्वास और उत्साह पैदा करने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।




