Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

1,274वें दिन भी जारी रहा स्वच्छ धरा का जनजागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ के 12 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और गाजर घास उन्मूलन का संदेश; स्व. राजू शर्मा की स्मृति में किया गया समी पौधे का रोपण

1,274वें दिन भी जारी रहा स्वच्छ धरा का जनजागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ के 12 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और गाजर घास उन्मूलन का संदेश; स्व. राजू शर्मा की स्मृति में किया गया समी पौधे का रोपण

दुर्ग/बालोद। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल” के संकल्प के साथ स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत लगातार 1,274वें दिन भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में धमतरी, दुर्ग, रायपुर, भिलाई, रिसाली, बालोद सहित अनेक स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति एवं हानिकारक गाजर घास उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ग्राम पीपरछेड़ी कुकरी नाला धमतरी, प्राचीन शिव मंदिर शिवनाथ नदी मुक्ति धाम दुर्ग, महादेव घाट रायपुर, हुडको तालाब भिलाई, रिसाली दशहरा मैदान, ग्राम अंजोरा ख दुर्ग, कपिश्वर मंदिर भिलाई, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई, शिव पार्वती धाम बालोद, शिव मंदिर महाकाल सुरेगांव एवं ग्राम अंजोरा दुर्ग सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शिवनाथ नदी मुक्ति धाम में स्व. राजू शर्मा की स्मृति में पौधारोपण
प्राचीन शिव मंदिर शिवनाथ नदी मुक्ति धाम में टीम ने झिल्ली, डिस्पोजल, दोना-पत्तल, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे के साथ गाजर घास को जड़ से उखाड़कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। पूर्व में लगाए गए पौधों की निंदाई-गुड़ाई एवं देखभाल भी की गई। इसी दौरान मंदिर के अध्यक्ष स्वर्गीय राजू शर्मा, जिनका 18 अगस्त को आकस्मिक निधन हुआ, की स्मृति में सावन पर्व के अवसर पर समी का पौधा रोपित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
महादेव घाट से बालोद तक चला स्वच्छता का संदेश
महादेव घाट रायपुर में सक्रिय सदस्य शंकर गोटे की टीम ने शिव मंदिर एवं घाट परिसर में सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। वहीं भिलाई के हुडको तालाब, शिव दुर्गा मंदिर, कपिश्वर धाम तथा बालोद के शिव पार्वती धाम में भी सफाई अभियान चलाकर एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।
जयंती स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा स्थल पर आजीवन सदस्य भानु शंकर बेलचंदन की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया और श्रद्धालुओं से कथा स्थल को स्वच्छ रखने की अपील की। सदस्य भागीरथी सिन्हा एवं बालूराम वर्मा ने प्याऊ के माध्यम से लोगों को पानी पिलाने का सेवा कार्य किया।
गाजर घास को जड़ से उखाड़कर किया नष्ट
ग्राम अंजोरा दुर्ग में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने इसे जड़ से उखाड़कर नष्ट किया, ताकि दोबारा इसका फैलाव न हो। समिति का कहना है कि लगातार अभियान चलाए जाने से कई स्थानों पर गाजर घास की समस्या में कमी आई है।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक बोतल, पानी पाउच, खाद्य पदार्थों के रेपर, गुटखा पाउच, प्लास्टिक चम्मच, डिस्पोजल, झिल्ली, कागज, शराब की बोतल, दोना-पत्तल सहित अन्य कचरा एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।
नारों के जरिए दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
समिति के सदस्यों ने बैनर, नारे, स्लोगन एवं कविता के माध्यम से लोगों को नदी, तालाब, मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण, पौधारोपण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
“जल है तो बल है”, “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”, “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियां बरसाओ”, “नशे का होना आदी, घर-परिवार की है बर्बादी” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
हर तालाब में कुंड निर्माण और सफाई की अपील
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि समिति हर वर्ष स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण, नशामुक्ति एवं गाजर घास उन्मूलन को लेकर निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि हर तालाब में कुंड निर्माण किया जाना चाहिए और सफाई के बाद ही तालाब में पानी भरना उचित है, जिससे जल स्वच्छ बना रहे।
उन्होंने लोगों से पौधारोपण निर्धारित स्थान पर करने तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उचित घेरा या करीब आठ फीट ऊंचे ट्री गार्ड लगाने की अपील की। साथ ही श्रद्धालुओं से पूजा सामग्री का कम से कम उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि नदी एवं तालाबों में प्रदूषण न बढ़े।
हरदेल ने दुर्ग निगम प्रशासन से शिवनाथ नदी मुक्ति धाम, महमरा एनीकट क्षेत्र में घाट के किनारे एकत्रित कचरे को तत्काल उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप कराने की मांग भी की।
महिलाएं भी अभियान में निभा रहीं सक्रिय भूमिका
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा कि स्वच्छता हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है और समिति के महिला सदस्य भी निःस्वार्थ भाव से अभियान में लगातार भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से अपने आसपास स्वच्छता रखने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण करने, पौधे लगाने, नशामुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने तथा गाजर घास का उन्मूलन करने की अपील की।
इनकी रही प्रमुख सहभागिता
अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, पीपरछेड़ी प्रभारी दिनेश देशमुख, तरुणा देशमुख, सरोज टहनगुरिया, सूर्या हरदेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, टीनल हरदेल, एकानन्द देशमुख, लालजी देशमुख, सागर देशमुख, रामनाथ देशमुख, तोमेश्वर देशमुख, पुरन साहू, मुरली साहू, मुकेश देशमुख, सिया शर्मा, विभा शर्मा, गजानन यादव, भानु शंकर बेलचंदन, कार्तिक राम चंद्राकर, भानु सिंह साहू, नरेंद्र देशमुख, राजेंद्र साहू, विजय सिंह, चितरंजन देशमुख, कुंवर सिंह देशमुख, महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा, डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल, बालोद से दाऊ लाल बघेल, दुर्योधन साहू, राजेश कुमार, शंकर गोटे, प्रीति, अर्चना, पूजा, प्रकाश, विजय, प्रवीण, श्यामली, संजरेखा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
समिति ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित रखना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!