NEWSलोकल न्यूज़

गुण्डरदेही में गूंजा तिरंगे का गौरव, देशभक्ति के नारों से सराबोर हुआ नगर

भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नगरवासी बने राष्ट्रभक्ति के कारवां का हिस्सा

गुण्डरदेही में गूंजा तिरंगे का गौरव, देशभक्ति के नारों से सराबोर हुआ नगर
  1. भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नगरवासी बने राष्ट्रभक्ति के कारवां का हिस्सा
गुण्डरदेही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 अगस्त 2026 को गुण्डरदेही नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में शान से लहराता तिरंगा और जुबां पर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बैडमिंटन हॉल मैदान से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः बैडमिंटन हॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुनील चन्द्रवंशी, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, जनपद पंचायत सीईओ तथा नगर पंचायत सीएमओ कोमल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, भाजपा नेता अश्वनी यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, मंडल कोषाध्यक्ष छगन सोनकर तथा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में पार्षद हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, हेमंत सोनकर, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, सेवक महिपाल, रोमलाल यादव, एल्डरमैन गिरिजा, अश्वनी यादव, गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक और नगरवासी बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने।
‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
यात्रा के दौरान गुण्डरदेही नगर में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगे की शान, देशभक्ति के जयघोष और हजारों कदमों की एकजुटता ने गुण्डरदेही में राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल बनाया, जिसने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की झलक पहले ही दिखा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!