NEWSलोकल न्यूज़
आठ माह से लंबित मनरेगा सामग्री भुगतान शीघ्र करने की मांग, जिला सरपंच संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
60:40 अनुपात में शिथिलता देने की मांग, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी और स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण में आ रही परेशानी

बालोद। जिला सरपंच संघ ने 26 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम सुरेंद्र कुमार वैद्य को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने मनरेगा के तहत सामग्री का भुगतान आठ माह से लंबित होने का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। साथ ही विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत लागू 60:40 के अनुपात में अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए शिथिलता देने की मांग की। संघ का कहना है कि इस अनुपात के कारण पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन और स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष जैसे आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति में परेशानी हो रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सरपंच संघ अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू, गुंडरदेही ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराम साहू, संरक्षक रोशन साहू, डोमन देशमुख, राजेश साहू और धर्मेंद्र रामटेके उपस्थित रहे।