Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

सदर रोड का अधूरा विकास बना सवाल: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटाने की उठी मांग

जनसेवक उमेश कुमार सेन बोले– अतिक्रमण 5-6 फीट अंदर तक हटाया गया, तो सड़क के बीच आ चुके पोलों की भी हो शिफ्टिंग; तभी मिलेगा जाम और हादसों से निजात

सदर रोड का अधूरा विकास बना सवाल: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटाने की उठी मांग

जनसेवक उमेश कुमार सेन बोले– अतिक्रमण 5-6 फीट अंदर तक हटाया गया, तो सड़क के बीच आ चुके पोलों की भी हो शिफ्टिंग; तभी मिलेगा जाम और हादसों से निजात

बालोद। शहर के सबसे व्यस्त एवं प्रमुख व्यापारिक मार्ग सदर रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद भी यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने को लेकर जनसेवक उमेश कुमार सेन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कई छोटे व्यापारियों और परिवारों की दुकानों एवं रोजगार पर असर पड़ा, लेकिन सड़क के बीचों-बीच खड़े बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर आज भी जस के तस बने हुए हैं।
उमेश कुमार सेन ने कहा कि प्रशासन ने सड़क चौड़ी करने के लिए बिजली के पोलों की लाइन से लगभग 5 से 6 फीट अंदर तक अतिक्रमण हटाया, जिससे सड़क का स्वरूप बदल गया। ऐसे में अब जो बिजली के पोल पहले किनारे थे, वे सड़क के बीच आ गए हैं। यदि अतिक्रमण हटाया गया है तो उसी अनुपात में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मरों की भी तत्काल शिफ्टिंग की जानी चाहिए, अन्यथा सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
उन्होंने कहा कि गरीब और छोटे व्यापारियों ने विकास के नाम पर अपना नुकसान सहन किया, लेकिन प्रशासन ने सबसे बड़ी बाधा बने बिजली के पोलों और ट्रांसफार्मरों को हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। इससे आम लोगों में असंतोष है।
उमेश कुमार सेन के अनुसार वर्तमान में सड़क चौड़ी होने के कारण वाहनों की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यस्त समय में यही पोल ट्रैफिक जाम का बड़ा कारण भी बन रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर पोलों एवं ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने अथवा आवश्यकतानुसार अंडरग्राउंड व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक यह कार्य नहीं होगा, तब तक सदर रोड की यातायात समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
जनसेवक उमेश कुमार सेन ने प्रशासन से निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने की अपील की है, ताकि सदर रोड वास्तव में सुरक्षित, सुगम और जाम मुक्त बन सके तथा शहरवासियों को विकास का वास्तविक लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!