हरा-भरा, स्वच्छ धरा का संदेश लेकर 1,323वें दिन भी जारी रहा स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़ के नौ प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता; विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

हरा-भरा, स्वच्छ धरा का संदेश लेकर 1,323वें दिन भी जारी रहा स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़ के नौ प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता; विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़। “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 1,323वें दिन स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, गाजर घास उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अभियान आयोजित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत रायपुर के महादेव घाट, कोहका के भेलवा तालाब, दुर्ग जिले के अंजोरा खुर्द स्थित मैरी गोल्ड रिसोर्ट के पीछे की कॉलोनी, भिलाई के हुडको तालाब, रिसाली के दशहरा मैदान, बालोद के शिव पार्वती धाम, सुरेगांव के दुर्गा मंदिर, भिलाई सेक्टर-10 स्थित शिव दुर्गा मंदिर तथा कपिश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख, टीनल हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा, डेरहा राम देशमुख, बालोद से टिकेंद्र हरदेल, दाऊ लाल बघेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, राजेश कुमार, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भानु शंकर बेलचंदन, संतोष कुमार देशमुख, श्यामली दास, अशोक माहेश्वरी, शंकर गोटे तथा योग लंगर की युवा टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समिति द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, गाजर घास के उन्मूलन और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।




